Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TPC (तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी) के लातेहार एरिया कमांडर नथुनी जी उर्फ नथुनी सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब एक सप्ताह बाद नथुनी जी की बेल पर सुनवाई करेगा. राज्य सरकार से अधिवक्ता अनुराधा सहाय ने जमानत याचिका का विरोध किया. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस सुभाष चांद की अदालत में नथुनी की याचिका पर सुनवाई हुई. दरअसल लातेहार जिले के लातेहार थाना में वर्ष 2022 में कांड संख्या 48 दर्ज की गई है. प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट और 17 CLA (क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट) समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसी केस में नथुनी ने जमानत याचिका दाखिल की है. इसे भी पढ़ें -Money">https://lagatar.in/delhi-high-court-dismisses-bail-plea-of-satyendar-jain-in-money-laundering-case-notice-to-cbi-in-sisodia-case/">Money
Laundering केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज की, सिसोदिया मामले में CBI को नोटिस [wpse_comments_template]
TPC एरिया कमांडर नथुनी की बेल पर HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Leave a Comment