Search

सुप्रीम कोर्ट में हुई CM हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई, कहा - पहले झारखंड हाईकोर्ट जाएं

Ranchi/Delhi: ईडी के समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर रिट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उन्हें यह निर्देश दिया है कि पहले वह झारखंड हाईकोर्ट का रुख करें. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में इसकी सुनवाई हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बहस की. ईडी के समन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है ,उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी द्वारा उन्हें समन कर बुलाया जाना गलत है. बता दें कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 समन भेजकर रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कह चुकी है. जानकारी के मुताबिक,ईडी हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम से जुड़े केस में पूछताछ करना चाहती है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/lawyer-of-ranchi-civil-court-lodged-fir-said-deadly-attack-took-place-in-the-court-premises/">रांची

सिविल कोर्ट के वकील ने दर्ज करवाई FIR, कहा – कोर्ट परिसर में हुआ जानलेवा हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//