Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM माइनिंग लीज और नेता प्रतिपक्ष पर HC में 7 जुलाई को सुनवाई

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सीएम को खनन लीज आवंटित करने और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के मामले की सुनवाई टल गयी. अब दोनों जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सात जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इन दोनों मामलों में सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल सरकार का पक्ष रखेंगे. उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक नहीं है. इसलिए वह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते. राज्य सरकार ने अदालत से इन दोनों मामलों की सुनवाई के लिए समय देने का आग्रह किया. जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सात जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें – फरार">https://lagatar.in/dahu-yadav-who-absconding-accused-of-sinking-the-ship-of-eds-witness-fir-registered/">फरार

चल रहे दाहू यादव पर ईडी के गवाह का जहाज डूबाने का आरोप, FIR दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही