Search

 
 
 

CM द्वारा दायर शिकायतवाद पर हुई सुनवाई, निशिकांत के वकील ने मांगा कोर्ट से समय

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज शिकायतवाद में प्रतिवादी बनाये गये फेसबुक ने शुक्रवार को वकील के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट के सब जज 1की अदालत में हाजिरी लगायी. फेसबुक की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता मनीष कुमार और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पियूष कुमार मिश्रा ने बहस की. मनीष कुमार ने कहा कि फेसबुक पर अगर कोई कुछ पोस्ट करता है, तो इसके लिए फेसबुक को जिम्मेवार न ठहराया जाये. उन्होंने फेसबुक की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की. वहीं प्रतिवादी निशिकांत दुबे की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विजय अग्रवाल ने अदालत में पक्ष रखा और तर्क दिया कि पब्लिक डोमेन में जो बातें सार्वजनिक हैं.

सांसद द्वारा मुख्यमंत्री को टारगेट नहीं किया गया - वकील

सांसद ने वही बातें सोशल साइट पर पोस्ट की और सांसद द्वारा मुख्यमंत्री को टारगेट नहीं किया गया है. ऐसे में सांसद पर कोई आरोप नहीं बनता है. दोनों अधिवक्ताओं की बातें सुनने के बाद अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. जबकि प्रतिवादी नंबर तीन सोशल साइट में से ट्विटर की ओर से अभी तक पक्ष नहीं रखा गया है. यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीएम ने चार अगस्त को निशिकांत दुबे के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने सभी प्रतिवादियों पर 100-100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही