Search

 
 
 

DGP नियुक्ति पर सुनवाई अब 30 नवंबर को

राज्य में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियुक्ति नियमावली की वैधता और नियुक्ति को चुनौती दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियुक्त नियमावली को प्रकाश सिंह बनाम केंद्र सरकार के मामले में दिये गये दिशा निर्देश के खिलाफ माना था.
 
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट में झारखंड DGP नियुक्ति नियमावली की वैधता और तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुनवाई अब 30 नवंबर को होगी. इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में निर्धारित थी. लेकिन दूसरी पाली में सुनवाई नहीं हुई. अब इस मामले की सुनवाई 30 नवंबर को होगी.


राज्य में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियुक्ति नियमावली की वैधता और नियुक्ति को चुनौती दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियुक्त नियमावली को प्रकाश सिंह बनाम केंद्र सरकार के मामले में दिये गये दिशा निर्देश के खिलाफ माना था. 


लेकिन तदाशा मिश्रा का पक्ष सुनने के लिए उन्हें शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने केंद्र सरकार को अन्य राज्यों द्वारा बनायी गयी नियुक्ति नियमावली पर अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. साथ ही Amicus Curiae राजू रामचंद्रन को झारखंड सहित अन्य राज्यों द्वारा बनायी गयी नियुक्ति नियमावली पर समेकित रिपोर्ट पेश करने का निर्देश था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही