Ranchi : हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज (सोमवार) को सुनवाई हुई. इस मामले में समेकित जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने समय मांगा है. अब मामले की अगली सुनवाई और फाइनल डिस्पोजल के लिए कोर्ट ने 27 फरवरी की तारिख मुकर्रर की है. हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए पिटीशन दायर की गयी है. हेमंत सोरेन की याचिका पर 5 फरवरी को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उस दौरान कोर्ट की ओर से हेमंत सोरेन को कोई राहत नहीं मिली थी. कोर्ट ने ईडी को 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी तय की थी.
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC में हुई सुनवाई, ईडी ने मांगा समय
Last Updated: Feb 12, 2024 12:00 AM (IST)