Search

 
 
 

पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में 1 अप्रैल को सुनवाई

 
Ranchi/Delhi :  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की खंडपीठ में उनका मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है. दरअसल हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गयी थी. अपनी याचिका में उन्होंने यह मांग की है कि आने वाले दिनों में आहूत होने वाले विधानसभा के सत्र में उन्हें शामिल होने की अनुमति दी जाये.

पीएमएलए कोर्ट और हाईकोर्ट ने बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से किया था इनकार

बता दें कि हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं. पिछले महीने हुए विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए उन्होंने पीएमएलए कोर्ट और हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी. लेकिन दोनों ही अदालतों ने उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही