Search

 
 
 

Breaking : हेमंत सोरेन की बेल पर झारखंड HC में सुनवाई, अदालत ने ईडी से मांगा जवाब

 
Ranchi :  लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने 10 जून से पहले ईडी को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है. हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को करेगा. हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की. इस बात की जानकारी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी. इससे पहले सोमवार को हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से उनकी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया था. जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मंगलवार को सुनवाई की तारीख दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही