Search

 
 
 

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 13 को सुनवाई

 
Ranchi/Delhi : लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को सुनवाई होगी. दअरसल हेमंत सोरेन ने झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक उनका मामला सुनवाई के लिए 13 मई को सूचीबद्ध हुआ है. हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शीर्ष अदालत में एसएलपी दाखिल की है. हेमंत सोरेन ने झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया गया था. झारखंड हाइकोर्ट ने पिछले शुक्रवार को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tiger-seen-in-ptr-for-two-consecutive-days-security-increased/">लातेहार

: पीटीआर में लगातार दो दिन दिखा बाघ, बढ़ाई गयी सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही