Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की प्रोविजनल बेल पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

 
Ranchi : लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा प्रोविजनल बेल के लिए दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है. हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन की याचिका न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है.  दरअसल 30 अप्रैल को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने हेमंत सोरेन को प्रोविजनल बेल देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट के इस आदेश को हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने अपनी अपील में हाईकोर्ट से तीन दिनों की प्रोविजनल बेल मांगी है. याचिका में उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये. बता दें कि शनिवार की सुबह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (गुरु जी) के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया था. उम्र के आखिरी पड़ाव में बीमारी से लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गयी थी. राजाराम सोरेन रांची में ही रहते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही