Search

 
 
 

जयराम महतो की अग्रिम बेल पर मंगलवार को सुनवाई

 
Ranchi  :  जेबीकेएसएस (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी. जयराम महतो ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है. जो रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त प्रथम (AJC 1) की कोर्ट में सूचीबद्ध हुआ है.

जयराम महतो पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

बता दें कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया था. इसके बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी. लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया. फिलहाल उसपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही