Search

 
 
 

सांसद निशिकांत दुबे की PIL पर झारखंड HC में सुनवाई, ऊर्जा सचिव हुए उपस्थित

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में देवघर स्थित एम्स अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ऊर्जा विभाग के सचिव कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. अदालत ने उन्हें एफिडेविट के माध्यम से यह बताने का निर्देश दिया कि एम्स में बिजली,पानी और अग्निशामक वाहन की निर्बाध व्यवस्था के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है. इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हुई. इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय पक्ष रख रहे हैं. एम्स की ओर से अधिवक्ता शिवानी जालुका ने बहस की. इसे भी पढ़ें- लालू">https://lagatar.in/taking-taunt-of-lalu-yadav-bjp-leaders-started-modis-family-campaign-on-social-media/">लालू

यादव के तंज पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आरंभ किया मोदी का परिवार… अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही