Ranchi : राज्य में हुए जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच की मांग से जुड़ी याचिका पर अब 21 सितंबर को सुनवाई होना की संभावना है. इससे पहले इस मामले की सुनवाई 19 सितंबर को होने की उम्मीद थी.
उल्लेखनीय है कि हरिशण देवगम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर JPSC और CGL नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में सुनवाआ के बाद राज्य सरकार, CID, JPSC, JSSC सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया था. साथ ही सीबीआई जांच की मांग पर अपना-अपना पक्ष पेश करने का निर्देश दिया था.
हरिशरण देवगम ने याचिका में यह कहा था कि फ़िलहाल नियुक्ति घोटाले की जांच CID कर रही है. याचिकादाता को CID जाँच पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए नियुक्ति घोटाले की जाँच सीबीआई से कराना बेहतर होगा.