Search

 
 
 

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर 7 अगस्त को होगी सुनवाई

 
Ranchi: टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो पाई. अब कोर्ट 7 अगस्त को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा. बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था. वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है. इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है. इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद राशि बरामद किए थे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/heavy-rains-have-caused-havoc-in-many-districts-of-west-bengal-and-gujarat/">पश्चिम

बंगाल और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश से त्राहिमाम…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही