Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और बरहेट के विधायक हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रीट पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच में काफी देर तक बहस चली. इसके बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई जारी रखते हुए अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित कर दी. हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने बहस की. वहीं ED की ओर से ASGI एस वी राजू ने बहस की. इस मामले की सुनवाई हाइब्रिड मोड में हुई. [wpse_comments_template]
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर HC में बुधवार को भी जारी रहेगी सुनवाई
Last Updated: Feb 27, 2024 12:00 AM (IST)