Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होम गार्ड नियुक्ति के विरुद्ध दायर याचिका पर 12 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

याचिका में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन  राजीव कुमार तिवारी के अलावा चाईबासा जिले के अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुर्ति एवं सरायकेला के 3 अभ्यर्थी प्रार्थी हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के चाईबासा जिले में हो रही होम गार्ड बहाली के विरुद्ध दायर याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गयी है. झारखंड हाईकोर्ट में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी की ओर से दायर याचिका पर 12 अगस्त को सुनवाई होगी. 

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की बेंच में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है. याचिका में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन  राजीव कुमार तिवारी के अलावा चाईबासा जिले के अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुर्ति एवं सरायकेला के 3 अभ्यर्थी प्रार्थी हैं.

याचिका में झारखंड के सभी उपायुक्त, होमगार्ड डिजी,  गृह सचिव, जिला समादेष्टा चाईबासा एवं पुलिस अधीक्षक चाईबासा को पार्टी बनाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही