Search

धनबाद कोयला चोरी मामला : CBI जांच के खिलाफ दायर याचिका पर 20 दिसंबर को SC में सुनवाई

Ranchi/Delhi :   धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआई जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में इस केस की सुनवाई हो रही है. इस मामले में CBI की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है. फिलहाल शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआई जांच का आदेश झारखंड हाईकोर्ट ने दिया था. हाईकोर्ट ने 3 अक्टूबर को इस मामले में प्रतिवादी बने सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत यह आदेश पारित किया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था. सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद फिलहाल धनबाद में कथित रूप से कोयला चोरी और इसमें पुलिस की संलिप्तता की जांच रूकी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//