Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SC में जी कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने बिहार सरकार व आनंद मोहन को जारी किया नोटिस

Patna: आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बिहार सरकार और आनंद मोहन को नोटिस जारी किया है. साथ ही उमा देवी की याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी गई है. बता दें कि बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के बाद से लगातार नीतीश कुमार लोगों के निशाने पर है. कई लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर चुके है. वहीं मीडिया से बात करते हुए जी कृष्णैया की पत्नी ने कहा था कि इस रिहाई का विरोध केवल वो नहीं कर रही, बल्कि कई आईएएस अफसर भी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपील नहीं की है बल्कि आईएएस अफसरों ने की है. उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का मनोबल टूटा है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selection-process-of-players-for-eklavya-athletics-training-center-begins/">चाईबासा

: एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही