Search

 
 
 

उषा मार्टिन के एमडी राजीव झंवर की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 20 फरवरी को सुनवाई

 
Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी उषा मार्टिन के एमडी राजीव झावर की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक विस्तार दिया है. हाईकोर्ट अब इस मामले में 20 फ़रवरी को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में राजीव झंवर की अग्रिम बेल पर सुनवाई हुई. इससे पहले वर्ष 2023 में रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल में राजीव झंवर को अग्रिम बेल देने से इंकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया था. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उषा मार्टिन के खिलाफ 190 करोड़ रुपए से जुड़े आयरन ओर के केस में ईडी कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. उषा मार्टिन ग्रुप और उसके अधिकारियों के खिलाफ आयरन ओर की खदान में गड़बड़ी करने को लेकर शुरुआत में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. जिसे टेकओवर करते हुए दो अक्तूबर 2021 को ED ने प्राथमिकी दर्ज की थी. यह केस घाटकुरी माइंस में लीज से ज्यादा आयरन ओर के खनन से जुड़ा हुआ है. इसी मामले में उषा मार्टिन के जीएम प्रमोद कुमार फतेपुरिया समेत अन्य लोग आरोपी हैं. इसे भी पढ़ें - DGP">https://lagatar.in/ignoring-supreme-court-orders-in-dgp-appointment-government-should-talk-on-issues-leaving-personal-comments-bjp/">DGP

नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, व्यक्तिगत टिप्पणी छोड़कर मुद्दों पर बात करे सरकारः भाजपा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही