Search

 
 
 

विनय चौबे की याचिका पर हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई

झारखंड शराब घोटाला के आरोपी व राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई होगी.
 

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला के आरोपी व राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई होगी. शुक्रवार को उनके केस की सुनवाई होनी थी और उनका मामला हाईकोर्ट में सूचीबद्ध भी था. लेकिन समय के अभाव के कारण उनके केस की सुनवाई नहीं हो पाई. जिसके बाद हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 20 जून मुकर्रर की गई है. विनय चौबे की याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई होगी. 

 

फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय चौबे

विनय चौबे ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ ACB द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी व कार्रवाई को निरस्त करने और ACB द्वारा उनकी गिरफ्तारी करने को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है. उल्लेखनीय है कि ACB ने 20 मई को राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. विनय चौबे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और राज्य सरकार के उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही