Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार को, न्यायिक अधिकारियों का घेराव मामला भी शामिल

10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी दी थी कि वह मतदाता सूची फ्रीज होने के खिलाफ दायर नयी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करेगा. अहम बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट मालदा जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव से जुड़ा केस भी सुनेगा.
 

 New Delhi :   सुप्रीम कोर्ट कल सोमवार को पश्चिम बंगाल SIR पर सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. याद करें कि चुनाव आयोग ने 9 अप्रैल को बंगाल SIR की सूची जारी की थी.

 


नयी वोटर लिस्ट से  91 लाख नाम हटा दिये गये हैं. यानी बंगाल में लगभग 11.85 फीसदी नाम हट गये हैं. पश्चिम बंगाल में अक्टूबर 2025 में कुल  7.66 करोड़  मतदाता थे. इनमें से 90.83 लाख नाम काटे गये हैं. अब राज्य में 6.76 करोड़ वोटर बचे हैं.

 


जांच के तहत आये 60.06 लाख वोटरों में से 27.16 लाख के नाम हटाये गये हैं. बांग्लादेश सीमा से लगे जिलों में भारी संख्या में नाम हटे हैं. नॉर्थ 24 परगना में 5.91 लाख में से 3.25 लाख नाम हटे हैं.  

 


इससे पूर्व 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी दी थी कि वह मतदाता सूची फ्रीज होने के खिलाफ दायर नयी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करेगा. अहम बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट मालदा जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव से जुड़ा केस भी सुनेगा.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही