Search

 
 
 

हाइकोर्ट में कल से शुरू होगी सुनवाई, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया पत्र

 

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सख्त निर्देश के बाद लगभग एक सप्ताह से न्यायिक कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है. लेकिन इस गंभीर कोरोना काल में भी न्यायिक कार्य जारी रखने के लिए झारखंड हाईकोर्ट प्रतिबद्ध है. रविवार को झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने पत्र जारी कर इस बात की सूचना दी है कि झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार यानि कल से अगले आदेश तक सिर्फ अत्यंत आवश्यक मामलों की ही सुनवाई की जाएगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/letter-1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-55014"/>

वर्ष 2021 में  दायर याचिकाओं पर ही होगी सुनवाई

महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए अधिवक्ताओं को अदालत से विशेष आग्रह करना होगा. पत्र में स्पष्ट कहा गया है की महत्वपूर्ण मामलों के अलावा अन्य मामलों की सुनवाई फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित रहेगी. मामलों की सुनवाई ऑनलाइन ही की जाएगी और वर्ष 2021 में  दायर याचिकाओं पर ही हाईकोर्ट फिलहाल सुनवाई करेगा.

केस फाईलिंग  में कोई बदलाव नहीं हुआ है

इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर दिया है. केस की फाईलिंग का कार्य पूर्व की तरह ही किया जायेगा. केस फाईलिंग की व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नये दिशा निर्देश का कर रहे इंतजार

वहीं यहां यह भी बताना बेहद महत्वपूर्ण है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्य भर के वकीलों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक सप्ताह तक न्यायिक कार्यों से दूर रहने का निर्देश दिया है. जिसकी अवधि आज यानि रविवार को खत्म हो रही है. काउंसिल की रिव्यू मीटिंग में वकीलों के लिए क्या नये दिशा निर्देश जारी किये जायेंगे. इसका इंतज़ार झारखंड के 30 हज़ार से ज्यादा वकील और उनके मुवकिल कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही