Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SIR पर 24 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई, 3 अक्टूबर तक होगा दावा-आपत्तियों का निपटारा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इनकी नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद की गई है.
Advertisement
Advertisement
के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इनकी नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद की गई है. इससे मतदाताओं को दावा और आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा मिलेगी.

 

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/corruption-in-jharkhand-recruitments-5-no-matter-who-conducts-investigation-no-one-loses-their-jo

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि दावा एवं आपत्ति चरण 5 अगस्त से शुरू हो चुका है. इसका निपटारा 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा होगा. नो-मैप मतदाताओं के मामलों की भी सुनवाई होगी. मतदाता सूची में तार्किक विसंगतियों को भी दूर किया जाएगा.

 

के रवि कुमार ने बताया कि 24 अगस्त 2026 से सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी.इस दौरान संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा. जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी. दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा. इसके बाद मामलों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव मांगे गए थे. जिलों से प्राप्त प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए. आयोग ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. अब राज्य में 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी काम करेंगे. इन अधिकारियों की नियुक्ति SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था से मामलों के निपटारे में तेजी आएगी.नो-मैप मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा. तार्किक विसंगतियों वाले मामलों की सुनवाई होगी. मतदाता सूची की अन्य त्रुटियों को भी सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.

 

अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति का उद्देश्य मतदाताओं को सुविधा देना है.एक ही परिवार के मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र पर रखने की प्रक्रिया में भी मदद मिलेगी. घर-घर होम टू रोल की प्रक्रिया को भी बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही