Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में हृदय जांच शिविर : पहले दिन 280 मरीजों की हुई जांच, 80 का होगा निशुल्क ऑपरेशन

  • ऑपरेशन सत्य साईं हार्ट अस्पताल में किया जाएगा
  • बच्चों को अहमदाबाद सेंटर और 18 से अधिक उम्र का राजकोट सेंटर में होगा ऑपरेशन
Ranchi : झारखंड हृदय चिकित्सा योजना के तहत रिम्स में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क हार्ट जांच शिविर की शुरुआत शनिवार को हुई. सरकार के सहयोग से प्रशांति मेडिकल सर्विसेज की ओर से आयोजित इस शिविर के पहले दिन कुल 270 मरीजों की जांच हुई. इनमें 80 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिन्हें उनके ऑपरेशन की तारीख दे दी गई है. करीब 25 बच्चों को सत्य साईं हार्ट अस्पताल अहमदाबाद बुलाया गया है. वहीं 18 से अधिक उम्र के 55 लोगों को ऑपरेशन के लिए सत्य साईं हार्ट अस्पताल राजकोट बुलाया गया है. दोनों अस्पतालों में मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. वहीं आने जाने के खर्च के तौर पर प्रत्येक को राज्य  सरकार दस हजार रुपए देगी. जो बाद में रिंबर्स किया जाएगा. सत्य साईं ट्रस्ट के हरिश ने बताया कि पिछली बार के कैंप में जितने मरीजों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था, सभी के ऑपरेशन कर दिए गए हैं. जांच शिविर में सत्य साईं के डॉ पवन पटेल, डॉ वरूण तिवारी, डॉ प्रखर चौधरी, डॉ नीरज अग्रवाल, डॉ सचिन बोरड़िया मरीजों के हृदय संबंधी परेशानी की जांच कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/13rc_m_274_13052023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="721" />

रविवार को इन 12 जिलों के मरीजों की होगी जांच 

  • दुमका-50
  • गोड्डा-50
  • गढ़वा-50
  • जामताड़ा-50
  • कोडरमा-50
  • लातेहार-50
  • पाकुड़-50
  • साहेबगंज-50
  • हाजरीबग-50
  • खूंटी-50
  • लोहरदगा-50
  • रामगढ़-50
इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-not-inaugurating-bangla-cultural-fair-motivated-by-politics-supriyo-bhattacharya/">राज्यपाल

का बांग्ला सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन नहीं करना राजनीति से प्रेरित : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही