Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में शनिवार से हृदय जांच शिविर, राज्यभर के 1400 मरीजों की होगी जांच

Ranchi : झारखंड हृदय चिकित्सा योजना के तहत दो दिवसीय निशुल्क हृदय जांच शिविर की शुरूआत शनिवार को होगी. रिम्स में आयोजित जांच कैंप में राज्य भर के 1400 मरीजों को लाने का लक्ष्य रखा गया है. गौरतलब है कि प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिले कार्डधारियों को मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध करायी जाएगी. रिम्स में गहन स्क्रीनिंग के बाद गंभीर मरीजों का इलाज फाउंडेशन की ओर से राजकोट और अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल में किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सिविल सर्जन को अपने-अपने जिले से मरीजों को लाने का निर्देश दिया है.

शनिवार को इन जिलों के मरीजों की होगी जांच

  • रांची- 100
  • पूर्वी सिंहभूम -75
  • धनबाद- 75
  • बोकारो- 75
  • गिरिडीह -50
  • गुमला- 50
  • सरायकेला- 50
  • सिमडेगा- 50
  • पश्चिमी सिंहभूम- 50
  • देवघर- 75
  • पलामू- 75
  • चतरा- 50

रविवार को इन जिलों के मरीजों की होगी जांच

  • दुमका-50
  • गोड्डा-50
  • गढ़वा-50
  • जामताड़ा-50
  • कोडरमा-50
  • लातेहार-50
  • पाकुड़-50
  • साहिबगंज-50
  • हजारीबग-50
  • खूंटी-50
  • लोहरदगा-50
  • रामगढ़-50
इसे भी पढ़ें – थाना">https://lagatar.in/villagers-reached-the-police-station-accused-the-school-manager-of-land-grabbing/">थाना

पहुंचे ग्रामीण, स्कूल प्रबंधक पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही