Search

 
 
 

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच का स्वास्थ्य जांच शिविर 20 जुलाई को

 
ह्रदय, छाती, सांस और कैंसर रोगी ले सकेंगे लाभ, हेल्पलाइन नंबर ज़ारी
Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच की धनबाद शाखा गुरुवार 20 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने जा रही है. शिविर में हृदय रोग, सांस रोग, छाती रोग से ग्रसित के साथ-साथ कैंसर के लक्षण वाले मरीजों की जांच की जाएगी. शिविर पुराना बाजार रतन जी रोड स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन (स्थानीय कार्यालय) में आयोजित होगा. जिसमें सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी. इसके अलावे डॉक्टरों की सलाह पर ईसीजी और पीएफटी की भी जांच होगी. ये जानकारी मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुनील सोनी ने मंगलवार 18 जुलाई को पत्र जारी कर दिया. उन्होंने कहा कि जांच शिविर को लेकर मारवाड़ी युवा मंच सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने में जुटा हुआ है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिससे दूर दराज के मरीज़ किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-students-welcomed-the-newly-appointed-principal-of-deg">यह

भी पढ़ें : धनबाद : छात्रों ने डिग्री कॉलेज जामाडोबा के नवनियुक्त प्राचार्य का किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही