Search

 
 
 

द‍िल दहला देने वाली वारदात : एक शख्‍स के दोनों हाथ काटकर ले गए दबंग

 
Hariyana : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. यहां करीब एक दर्जन नकाबपोश दबंगों ने एक शख्स पर हमला कर द‍िया. धारदार हथ‍ियार से उसके दोनों हाथ काट दिए. इतना ही नहीं कटा हाथ भी अपने साथ ले गए. घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना म‍िलते ही पुल‍िस की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोप‍ियों की तलाश में जुट गई. द‍िल दहला देने वाली यह घटना कुरुक्षेत्र हवेली के थाना सदर क्षेत्र की है. पीड़‍ित का नाम जुगनू है. जानकारी के अनुसार करीब 10 से 12 नकाबपोश लोग आए और धारदार हथियार से हमला किया उसके दोनों हाथों को काट दिये. घटना को लेकर मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त नैन ने बताया क‍ि पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी. कुरुक्षेत्र हवेली में वारदात हुई है. पुल‍िस आरोप‍ियों की तलाश में जुटी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स की अंकुश कमालपुर व अन्य से रंजिश है. पीड़ित को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही