Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहायक अध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई

Latehar : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केड़ू, लातेहार के सहायक अध्यापक जितेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उन्हें शॉल व भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही भावभीनी विदाई दी गई. मौके पर झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि जितेंद्र प्रसाद प्रारंभ से ही अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहे हैं. उनकी कार्य एवं व्यवहार कुशलता सभी को प्रभावित करती है. उन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन की दूसरी पारी की मंगलकामना की. संकुल समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं. शिक्षक सदैव अपने अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करते हैं. विदाई समारोह में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी, उमेश राम, संजीव कुमार चंद्र, बामशंकर सिंह, गजेंद्र पासवान, बिनेश्वर सिंह, नवीन कुमार पांडेय, केदार प्रसाद, रामू भुइयां, प्रमोद कुमार पांडेय समेत स्कूल के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही