Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु नानक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल को दी गई भावभीनी विदाई

Ranchi : गुरु नानक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल रिटायर हो गए. सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने उनके आगे की सुखद जीवन की कामना की. डॉ. मनोहर लाल ने अपने जीवन के 36 साल स्कूल को समर्पित किये. बता दें कि उन्होंने 1986 में शिक्षक के पद पर अपना कार्य प्रारंभ किया था. 2006 से गुरु नानक स्कूल के उपप्राचार्य के रूप में और 2011 से प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे. इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्तरोत्तर विकास किया. अपने कर्तव्यनिष्ठा और लगन से उन्होंने स्कूल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनोहर लाल ने सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया. इसे भी पढ़ें :  कोविड-19">https://lagatar.in/covid-19-india-again-in-the-list-of-top-5-infected-countries/">कोविड-19

: फिर टॉप-5 संक्रमित देशों की सूची में पहुंचा भारत
विदाई समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह, उपाध्यक्ष सरदार कर्नल विजय सिंह, सचिव सरदार परमजीत सिंह `टिंकू`, सह सचिव सरदार रंजीत सिंह और सरदार हरमीत सिंह सहित स्कूल की उपप्राचार्या सोनिया कौर (शैक्षिक), उपप्राचार्या शालिनी विजय (प्रशासनिक) तथा प्रधानाध्यापिका हरप्रीत कौर सहित सभी शिक्षण एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. इस अवसर पर शिक्षकों ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया. डॉ. मनोहर लाल को स्कूल का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की गई. [caption id="attachment_598129" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-03-at-3.31.39-PM.jpeg"

alt="डॉ. मनोहर लाल" width="1600" height="1068" /> डॉ. मनोहर लाल[/caption] इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही