Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनोबाभावे विश्वविद्यालय में नौ प्राध्यापकों को दी गई भावभीनी विदाई

स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित अपने अध्ययन काल से जुड़े यादगार लम्हों और विशिष्ट अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ किया साझा नई पीढ़ी के शिक्षकों को पढ़ाया व्यावहारिकता का पाठ Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में मंगलवार को स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में डॉ राजेश कुमार, डॉ अजय शर्मा, डॉ कामेश्वर प्रसाद, डॉ अजीत कुमार पाठक, डॉ मारग्रेट लकड़ा, डॉ सजल मुखर्जी, डॉ एएन सिद्दिकी, डॉ प्रमोद कुमार और डॉ त्रिपुरारी राय को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न समर्पित किया गया. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने अध्ययन काल से जुड़े यादगार लम्हों और विशिष्ट अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किए. साथ ही नई पीढ़ी के शिक्षकों को व्यावहारिकता का पाठ भी पढ़ाया. इसे भी पढ़ें:UDISE,">https://lagatar.in/the-data-recorded-in-udise-e-vidya-vahini-and-pm-nutrition-is-erroneous-non-academic-personnel-and-teachers-got-the-task/">UDISE,

ई-विद्या वाहिनी और पीएम पोषण में दर्ज आंकड़े त्रुटिपूर्ण, गैर शैक्षणिक कर्मी और शिक्षक को मिला टास्क

मौके पर ये रहे मौजूद

शिक्षक के वास्तविक कर्तव्यों, समाकालीन चुनौतियां, विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की कला सीखने के संबंध में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने उद्गार व्यक्त किए. स्वागत सह विषय प्रवेश संघ के सचिव डॉ विनोद रंजन ने किया. समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ केके गुप्ता ने की. शिक्षकों की ओर से पूर्व सचिव डॉ विकास कुमार, डॉ सामदेव सिंह, डॉ सरोज कुमार एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र कुमार ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ एम आलम, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ पीसी देवधरिया, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ एचएन सिन्हा, डॉ एके साहा, डॉ अखिलेश्वर पाठक, डॉ नकुल पांडेय, डॉ रीता सिंह, डॉ केके गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ अशोक मंडल, डॉ मृदुला भारती, डॉ जेआर तिर्की, डॉ ममता कच्छप, डॉ विजय कुजूर, डॉ अविनाश कुमार समेत संघ के कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-aditya-of-dav-koylanagar-became-district-topper-in-jee-main/">धनबाद:

जेईई मेन में डीएवी कोयलानगर के आदित्य बने जिला टॉपर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही