Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में गर्मी का कहर जारी, जल्द राहत के आसार, 80-90 प्रतिशत हिस्सों में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश

एक बात और कि यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा का अध्ययन कर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है. आगामी आठ दिनों में दक्षिण भारत सहित पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश  होने के संकेत दिये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : मौसम विभाग ने तेज गर्मी से जूझ रहे देश के लोगों को राहत वाली खबर दी है. कहा है कि देश के  80-90 प्रतिशत हिस्सों में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है. 

 

प्री-मानसून बारिश को अहम करार दिया जा रहा है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है. जान लें कि यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है. 

 

याद करें कि पिछले दिनों मौसम विभाग ने 26 मई को केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन  नमी कमजोर होने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पाया.  दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर होने की बात सामने आ रही है.

 

एक बात और कि यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा का अध्ययन कर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है. आगामी आठ दिनों में दक्षिण भारत सहित पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश  होने के संकेत दिये गये हैं. 


 
बारिश जब आयेगी, तब आयेगी, लेकिन अभी  देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश का बात करें तो अबी बांदा देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है. 

 

मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 47.4°C दर्ज किया गया. उरई, झांसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों में तापमान 45°C से ऊपर रहा है.   राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47°C  पहुंच गया. यह देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा.

 

बीकानेर और फलोदी में तापमान 46°C तक पहुंच गया. जैसलमेर और कोटा में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा है. महाराष्ट्र  का बात करें तो यहां के कई जिलों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया है. 

 

ब्रह्मपुरी में तापमान 46.6°C, चंद्रपुर में 46.4°C और नागपुर में 45.5°C रिकॉर्ड हुआ है.  हरियाणा के  सिरसा और रोहतक जैसे जिलों में तापमान 46°C को छू रहा है. मौसम विभाग ने  28 मई को छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा सहित यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही