Search

 
 
 

झारखंड में रफ्ता-रफ्ता बढ़ रही गर्मी, 2 डिग्री चढ़ा तापमान

 
Ranchi :  झारखंड में तेजी से मौसम बदल रहा है. राज्य में गर्मी रफ्ता-रफ्ता बढ़ रही है. राज्य में एक दिन में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस (सेंटीग्रेड) बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची में तापमान में बढ़ोतरी

रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड का उछाल आया है. इसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

जानें क्या रहा शहरों का तापमान

  • - झारखंड में एक दिन में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है.
  • - रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.
  • - जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.
  • - डाल्टनगंज का उच्चतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें 
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही