Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में लोगों को सता रही गर्मी, रुला रहा बिजली विभाग

Dhanbad : एक ओर धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर बिजली विभाग भी बिजली कटौती में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है. हालत यह है कि शहर वासियों को दिन-रात भीषण गर्मी सता रही है तो बिजली विभाग लोडशेडिंग के बहाने रुला रहा है. जिले में न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है.

 10 से 14 घंटे कट रही बिजली

बिजली कटौती से लोग हलकान हैं. पूरे ज़िले में औसतन 10 से 14 घंटे की बिजली कटौती हो रही है. अलग-अलग क्षेत्रों में आंकड़े थोड़े कम या अधिक हैं. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने दावा किया कि धनबाद को मिलने वाली बिजली के मुख्य स्रोत में शामिल कांड्रा ग्रिड से 22 घंटे, जबकि डीवीसी से 15 घंटे प्रतिदिन बिजली मिल रही है.   शहर में बिजली कटौती 7 से  8 घंटे से अधिक की नहीं है.

 उत्तर दक्षिण ट्रफ लाइन से भी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार से शुरू होकर झारखंड से गुजरता हुआ दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन तक बना हुआ है. इस ओर कुछ बादल खींचे चले आ रहे हैं. 3 जून को धनबाद जिले में इन बादलों का आंशिक असर देखने को मिला. लेकिन गर्मी से किसी भी तरह राहत नहीं मिली. मौसम विभाग के अनुसार 7 जून तक आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. वहीं 8 और 9 जून को राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना भी जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही