Ranchi : रांची समेत पूरे राज्य में एक हफ्ते तक राहत के बाद फिर गर्मी सताने लगी है. तेज धूप और गर्म हवा से तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सात जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा. गर्म हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40° c से 42°c तक जाने की संभावना है. मानसून के आने तक राज्य के मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा.
में नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण : पेरेंट्स एसोसिएशन [wpse_comments_template]
सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.6 °C गिरिडीह में
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 29.4 एमएम गुड़ाबांधा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज की गयी. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.6 °C गिरिडीह में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.1°C बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.6°c और न्यूनतम तापमान 25.5°c दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें – लोहरदगा">https://lagatar.in/unfortunate-to-change-the-name-of-nadia-hindu-high-school-in-lohardaga-parents-association/">लोहरदगामें नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण : पेरेंट्स एसोसिएशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment