Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में गर्मी का सितम जारी, पारा 44 डिग्री, लोग परेशान

Latehar: लातेहार जिला में लोग इन दिनों गर्मी से परेशान हैं. प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हैं. वहीं 16 मई को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस आंका गया. गर्मी की वजह से 10 से 11 बजे के बाद ही सड़के खाली हो जा रही. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली औरंगा नदी सूखने के कगार पर है. कुंआ व चापाकलों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. गर्मी की वजह से जानवर भी परेशान हैं, मवेशियों को पानी के लिये दर-दर भटकते देखा जा रहा. नदियों में पानी कम होने की वजह से उनके सामने भी पानी की समस्या हो गयी है. वहीं जिले का बालूमाथ प्रखंड भी प्रचंड गर्मी की चपेट में है. साथ ही बिजली की आंख मिचोली से भी लोग परेशान हैं. बिजली नहीं होने की वजह से पंखे, एसी, कूलर व फ्रीज शो पीस बन कर रह गये है. साथ ही बाजारों में ताजे फलों और सब्जियों की मांग भी बढ़ गयी है. बता दें कि बालूमाथ में सीसीएल के द्वारा कोयले की आधा दर्जन खदानें संचालित की जा रही है. इसके अलावा कई पत्थर की खदानें भी संचालित होती है. जिले में तापमान की वृद्धि में ये भी एक अहम कारण माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-restoration-of-assistant-professors-through-jet-and-preparation-for-enrollment-in-phd/">जमशेदपुर

: जेट के माध्यम से सहायक प्राध्यापकों की बहाली और पीएचडी में नामांकन की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही