Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के 23 जिलों में बढ़ी गर्मी, 15 से 17 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी

  • पटना का तापमान 40 के पार पहुंचा
  • दक्षिणी व मध्य भागों में तेज हवा चलेगी
Patna : बिहार में अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है. सूरज की तपिश के बीच पटना समेत प्रदेश में पछुआ की मजबूत स्थिति बनी हुई है. इनके प्रभाव से पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों में तापमान बढ़ने लगा है. पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. बीते 24 घंटों में पटना समेत 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. प्रदेश के दक्षिणी व मध्य भागों में तेज हवा चलेगी.

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

बीते 24 घंटों में पटना समेत 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री, गया में 0.8 डिग्री, औरंगाबाद में 0.5 डिग्री, डेहरी में 0.8 डिग्री, नालंदा में 1.1 डिग्री, शेखपुरा में 0.8 डिग्री, बांका में 0.5 डिग्री, भागलपुर में 0.8 डिग्री, छपरा में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला गया. उसके साथ नमी में भी वृद्धि हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में कमी नहीं होगी. अगले 48 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी व मध्य भागों में हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है.

कब होती है ‘लू’ की स्थिति होने की घोषणा

‘लू’ की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है.

इधर, बंगाल, ओड़िशा में भी लू की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया. पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में 17 अप्रैल तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओड़िशा में 15 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है. विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/temperature-37-degrees-in-hazaribagh-school-children-fainting/">हजारीबाग

में पारा 37 डिग्री, बेहोश हो रहे स्कूली बच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही