Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी ने किया बेहाल : रिम्स में लू के मरीजों की संख्या बढ़ी, बच्चे भी हो रहे बीमार

Ranchi : झारखंड में गर्मी ने कहर बरपा दिया है. दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य के पश्चिम, उत्तरी भाग और दक्षिण पूर्वी भाग में गर्मी की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है. दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं. वहीं लू लगने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है. रिम्स प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मेडिसिन विभाग में औसतन एक चौथाई मरीज लू लगने के कारण इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि मेडिसिन में औसतन 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इनमें लू लगने से बीमार मरीजों की संख्या 35-38 है. जिन्हें चिकित्सीय परामर्श और जरूरी दवाएं देकर डॉक्टर घर भेज दे रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_20-at-17.34.16_771-1.jpg"

alt="" width="1280" height="721" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/tt.jpg"

alt="" width="1600" height="971" />

बच्चों व बड़ों को हो रही है स्किन में समस्या

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि लू लगने के कारण मरीज रिम्स में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. अधिकांश मरीजों को लूज मोशन और उल्टी हो रही है. वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी की वजह से बच्चों में समर बॉयल (शरीर में फोड़ा) और घमौरी हो रही है. बड़ों को इंसेक्ट डर्मेटाइटिस (कीड़ों का काटना), स्किन एलर्जी, सिहली जैसी समस्या हो रही है. उन्होंने कहा कि अचानक एसी से बाहर धूप में निकलने से स्किन में लाल दाग-धब्बा हो रहा है. ऐसा करने से लोगों को बचने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-there-will-be-complete-treatment-of-heart-disease-in-ranchi-medica-hospital-dr-kunal-sarkar/">अब

रांची मेडिका हॉस्पिटल में हृदय रोग का होगा संपूर्ण इलाज : डॉ कुणाल सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही