Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में और बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव से परेशानी

  • 13 और 14 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे
  • 15 मई से पूरे राज्य में हीट वेव का असर
Ranchi : झारखंड में पिछले एक हफ्ते से गर्मी सताने लगी है. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की वजह से अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. पछुआ हवा के प्रभाव से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 मई और 14 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं 15 मई से पूरे राज्य में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.6 °C गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C गढ़वा में दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2°c और न्यूनतम तापमान 24.2°c रिकॉर्ड किया गया.

हीट एक्सपोजर से बचने की सलाह 

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अभी जिस तरह की गर्मी है और तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, उससे बचना बेहद जरूरी है. संभव हो तो दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर में ही रहें. जरूरी काम से घर से निकलना पड़े, तो सूती और आरामदायक कपड़े पहनें, जिससे पूरा शरीर ढका रहे. सिर पर टोपी, तौलिया या गमछी का इस्तेमाल करें. घर से निकलते समय पानी, ओआरएस का घोल, जूस, नारियल पानी जरूर पी लें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/miss-firing-from-the-security-guard-of-the-governor-special-branch-personnel-injured/">राज्यपाल

की सुरक्षा में तैनात कर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही