Search

 
 
 

तीखी धूप से और बढ़ेगी गर्मी, जानिए राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम

 

Ranchi : झारखंड में गुरुवार को और ज्यादा गर्मी का एहसास हो सकता है. तापमान बढ़ेगा तथा पलामू और कोडरमा में तो यह 43 डिग्री को भी पार कर सकता है. विभिन्न हिस्सों में गर्म लहर चलेगी. राजधानी सहित झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में गुरुवार को मौसम करवट ले सकता है. तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है. दोपहर बाद लोग गर्मी से मामूली राहत महसूस कर सकते हैं. राजधानी समेत आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इससे रांची के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है. आसपास के शहरों का तापमान नीचे गिर सकता है.

विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)
  • रांची 37.0 24.0
  • बोकारो 39.0 24.0
  • पलामू 43.0 25.0
  • दुमका 38.0 25.0
  • जमशेदपुर 41.0 26.0
  • देवघर 39.0 25.0
  • गिरिडीह 39.0 24.0
  • धनबाद 40.0 24.0
  • हजारीबाग 40.0 24.0
  • रामगढ़ 35.0 24.0
  • कोडरमा 43.0 25.0

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही