Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 12 जून तक रहेगा हीट वेव का प्रकोप, रेड अलर्ट जारी

Ranchi  :  चिलचिलाती गर्मी से झारखंड में लोगों का हाल बेहाल है. यहां का तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. राज्य में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में मौसम विभाग ने 9 जून से 12 जून तक राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रांची मौसम केंद्र ने लू चलने की भी संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में 9 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले में 11 जून तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया  है. लू को देखते हुए मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक घर से बाहर बिना वजह ना निकलने की अपील की है. (पढ़ें, राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-on-a-two-day-visit-to-palamu-on-june-8-preparations-complete/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन 8 जून को दो दिवसीय पलामू दौरे पर, तैयारियां पूरी)

गोड्डा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की दर्जे की वर्षा हुई है. नीमडीह (सराइकेला खरसावाँ) में सबसे अधिक 5 मिलीलीटर की बारिश दर्ज की गयी है. वहीं गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 44.0°C और बोकारो (थर्मल) में सबसे न्यूनतम तापमान 26.1°C दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.6°c और न्यूनतम तापमान 27°c दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/hindutva-organizations-called-bandh-in-maharashtras-kolhapur-police-lathicharged-in-view-of-tension/">महाराष्ट्र

के कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठनों ने बुलाया बंद, पुलिस ने तनाव को देखते हुए किया लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही