Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर खुला, एसबीआई टॉप गेनर

LagatarDesk :  ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच घरेलू शेयर भारी उछाल के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 59 हजार और निफ्टी 17400 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 484.06 अंक चढ़कर 59393.4 के लेवल पर शुरू हुआ है. वहीं निफ्टी 149.65 अंकों की तेजी के साथ 17471.55 के लेवल पर खुला.  बैंक और मेटल शेयरों के कारण बाजार की मजबूती देखने को मिल रही है. निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइसेज के शेयरों में 9 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. जबकि फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. (पढ़ें, विधायकों">https://lagatar.in/finance-minister-dr-rameshwar-oraon-will-present-the-budget-in-the-assembly-today/">विधायकों

ने दी राय: ज्यादातर बजट में चाहते हैं स्वास्थ्य, नियोजन, शिक्षा और कृषि को मिले प्राथमिकता)

टॉप लूजर की श्रेणी में केवल एक शेयर 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 1 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एसबीआई के शेयरों में सबसे अधिक 3.44 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट देखी जा रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में केवल एशियन पेट्स के शेयर है. इसे भी पढ़ें : कैम्ब्रिज">https://lagatar.in/rahul-said-in-cambridge-university-he-was-advised-to-talk-carefully-pegasus-was-in-his-phone/">कैम्ब्रिज

यूनिवर्सिटी में बोले राहुल, मिली थी संभल कर बात करने की सलाह, उनके फोन में पेगासस था

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी, भारती एयरटेल, लार्सन, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा विप्रो, मारुति सुजुकी, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बदलेगा">https://lagatar.in/weather-trend-will-change-rain-will-be-accompanied-by-strong-winds-in-these-states-including-delhi-up/">बदलेगा

मौसम का रूख! अगले 4 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही