Search

 
 
 

BREAKING : खूंटी के बिरदा गांव के पास भारी पुलिस बल ने सड़क पर उतर कर मीडिया को रोका

 
Ranchi : यूपीए विधायकों की एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी विधायक खूंटी के लतरातू डैम रिजॉर्ट में डेरा डाला है. इस बीच एक साथ इतने विधायकों के वहां पहुंचने पर आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. वहां पत्रकारों के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है. खूंटी जिला के बिरदा गांव से आगे मीडिया को नहीं जाने दिया जा रहा है. वहां भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/811.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />
इससे पहले सीएम आवास से बस में सवार होकर सभी विधायक खूंटी रवाना हो गये. जिसमें सीएम समेत कुल 41 विधायक शामिल हो. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम तक यूपीए के विधायक  वापस रांची आ जायेंगे. जहां देर शाम फिर से मुख्यमंत्री आवास में बैठक होगी , जिसमें यूपीए के विधायक के साथ अविनाश पांडे भी शामिल हो सकते है.
[caption id="attachment_401347" align="aligncenter" width="634"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ii1.jpg"

alt="" width="634" height="356" /> लतरातू डैम के पास इसी रिजॉर्ट में ठहरे हैं सीएम समेत सभी विधायक[/caption]
बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी आज शाम 7:30 बजे रांची पहुंच रहे हैं.र्चा है कि अविनाश पांडे हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में देर शाम मुलाकात भी करेंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/802.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

खूंटी डैम रिजॉट जाने के पीछे का कारण

यूपीए विधायकों के एकजुटता बताया जा रहा है. ऐसा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरह से भाजपा के सामने यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि यूपीए के सभी विधायक एकजुट है. इस राजनीतिक संकट के बीच में भी सभी एंजॉयपूर्ण तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही