Search

 
 
 

राजधानी में शाम को तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, ओरमांझी में ठनका गिरने से दो की मौत

 

Ranchi : राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को शाम ढलते ही आंधी और ठनका से साथ झमाझम बारिश हुई. ओरमांझी में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गई. वहीं, मौसम के इस बदलाव से दिन में उमस की गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चली. इससे मौसम ठंडा हो गया. राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम बदलाव का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी में करीब 10 मिमी बारिश हुई.

चार जून से पूरे राज्य में छाएंगे बादल

झारखंड में चार जून से बादल घने हो सकते हैं. राजधानी और आसपास समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के संताल परगना सहित अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्री मानसून पहले से ही प्रभावी है. हर दिन बारिश हो रही है. लेकिन अब बिहार और पश्चिम बंगाल के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/corona-weakened-in-jharkhand-positivity-rate-reduced-to-1-65-no-deaths-in-19-districts/79789/">झारखंड

में कमजोर हुआ कोरोना, पॉजिटिव केस का रेट घटकर 1.65%, 19 जिलों में कोई मौत नहीं

बदलता रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम में नमी मौजूद है. हवा में लगातार परिवर्तन हो रहा है और दक्षिण पूर्व हवा का आना जारी है. इससे इस सिस्टम को बनने में मदद मिलेगी. इससे तेज हवा और वज्रपात की संभावना भी बनी रहेगी. इस सिस्टम के बिहार से पश्चिम बंगाल तक होने के कारण संताल परगना के क्षेत्र में ज्यादा असर पड़ने की संभावना है. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर कम पड़ेगा और हल्की बारिश होगी. राजधानी और आसपास में तापमान बढ़ते ही बारिश होगी. जमशेदपुर और पलामू समेत राज्य में तापमान 38.0 डिग्री से नीचे ही रहेगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही