Search

 
 
 

झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में बहुत तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं रांची, गुमला और खूंटी में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Ranchi: रांची स्थित झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि आज (24 सितंबर) को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं रांची, गुमला और खूंटी में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

 

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी भारी बारिश का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है.

 

बारिश के साथ राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

 

25 सितंबर को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दिन भी तेज हवा और वज्रपात का खतरा रहेगा.

 

26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 27 से 29 सितंबर के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

 

राजधानी रांची में 24 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है. 25 सितंबर को भी रांची में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 26 से 29 सितंबर के बीच रांची में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही