Search

 
 
 

मानसून को लेकर अब अच्छी खबर, झारखंड, बिहार सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों तक पहुंच गया है. कल 23 जून के आसपास इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है.परिस्थितियां अनुकूल हैं.
 

New Delhi :  मानसून  को लेकर अब अच्छी खबर आयी है.  मौसम विभाग(आईएमडी) देश के विभिन्न इलाकों में मानसून धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है.

 

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों तक पहुंच गया है. कल 23 जून के आसपास इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है.परिस्थितियां अनुकूल हैं.

 

भारतीय मौसम विभाग ने आज  सोमवार, 22 जून को ओडिशा, बिहार सहित 15 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत के अलावा पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है.

 

हालांकि मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू और गर्म हवाओं का असर दिख सकता है. राजस्थान  की बात करें तो राज्य में तेज धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगीय

 

आज के लिए असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होगी. पूर्वोत्तर राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है. इन राज्यों के निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही