Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार, झारखंड, एमपी,राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, नागपुर में सेना को बुलाया गया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : महाराष्ट्र के दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गये हैं. उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अनुसार NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. कहा कि अब तक 500 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जा चुका है.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rain-444.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सेना की दो यूनिटों को लगाया गया है

बचाव कार्य के लिए सेना की दो यूनिटों को लगाया गया है. शनिवार को यहां 4 घंटे में ही 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. बता दें कि IMD ने आज और कल नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई शहरो में बारिश की संभावना जताई है.

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में  भारी बरसात की संभावना

इसके अलावा IMD ने अगले दो दिनों तक बिहार-झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है. कहा कि 25 सितंबर से दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान के पश्चिमी इलाके से वापस होना शुरू होगा. IMD का कहना है कि देश के कई राज्यों में नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है

मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और दिल्ली में मानसून का कोटा पूरा 

IMD की मानें तो मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और दिल्ली में मानसून का कोटा पूरा हो गया है. 1 से 22 मई के बीच मध्य प्रदेश में 927.5 मिमी और दिल्ली में 532.3 मिमी बारिश(औसत बारिश से ज्यादा) हो चुकी है. नया सिस्टम एक्टिव होने का असर बिहार में भी नजर आ रहा है. यहां के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी है. पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 सितंबर को और झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीप में 27 सितंबर तक भारी बरसात होने के आसार है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में आज कई हिस्सों में बरसात होने की बात कही गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही