Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर में भारी बारिश, बिजली विभाग के कार्यालय में घुसा पानी, पुरानीबस्ती में दो घर गिरे

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : शुक्रवार को चक्रधरपुर में हुई भारी बारिश के कारण विद्युत विभाग कार्यालय में पानी घुस गया. पानी घुसने के कारण विभाग में बिजली बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ नाली का पानी भी घुस गया. विभाग के अंदर पानी घुसने के कारण कुछ देर के लिए कामकाज ठप रहा. लोग विवश होकर पानी में घुसते हुए बिजली बिल जमा करने के लिए कार्यालय गए. मालूम हो कि विद्युत विभाग के आसपास नालियों की साफ-सफाई समय पर नहीं होने के कारण नालियां जाम हो गईं और बारिश का पूरा पानी कार्यालय में घुस गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/ghar-gira-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" />

पुरानीबस्ती में पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान

दूसरी ओर, भारी बारिश के कारण चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती में दो कच्चा मकान गिर गया.मकान गिरने के कारण पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक पुरानीबस्ती निवासी सुदर्शन मंडल एवं जगदीश मंडल का कच्चा मकान भारी बारिश से गिर गया. मकान के अंदर रखी कई सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है. पीड़ित परिवारों ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और सामग्री भी टूट गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है. दोनों पीड़ित परिवारों ने मुआवजा के लिए सरकार से गुहार लगाई है. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता सह निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए सीओ से मुलाकात की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही