Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में झमाझम बारिश, लोगों के मुरझाये चेहरे पर लौटी मुस्कान

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka) राज्य की उप राजधानी दुमका में शुक्रवार 29 अप्रैल की दोपहर राहत की बरसात लेकर आई. अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश होने लगी. इसी के साथ ओला वृष्टि भी हुई.  भीषण गर्मी और चौपट बिजली व्यवस्था के बीच बारिश की बूंदों ने लोगों के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान भी लौटा दी.

   गर्म हवा से बेहाल लोगों को मिली ठंडक

विगत कुछ दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी और गर्म हवा से बेहाल हो रहे थे. सुबह से रात तक लोग झुलसती गर्मी से परेशान थे. कोढ़ में खाज की तरह बिजली भी गुल हो जाती और कष्ट दुगुना हो रहा था. आज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तत्काल राहत तो मिल ही गयी है. शुक्रवार को मौसम सुबह से डरा रहा था.

   दोपहर के बाद मौसम ने ली करवट

परंतु दोपहर ढलने के बाद लगभग 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवा के साथ बारिश की बूंदों ने ठंडक पहुंचाई तो ओलावृष्टि ने कुछ क्षण के लिए अस्त व्यस्त भी कर दिया.  बावजूद उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे खिल उठे. फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है. लोग गली-मोहल्लों की सड़कों और घरों की बालकनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे हैं. आसमान में बादल छाए हुए हैं  और रात को फिर एक बार बारिश की उम्मीद बंध गई है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-563-sensitive-and-385-sensitive-booths-in-panchayat-elections/">जामताड़ा

: पंचायत चुनाव में 563 संवेदनशील व 385 अतिसंवेदनशील बूथ [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही