Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 23-24 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, संताल के सभी ज़िले जद में

Dhanbad : धनबाद जिले में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. दोनों दिन धनबाद और गिरिडीह के साथ संताल के सभी जिलों देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 22 अगस्त को देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

426.7 मिलीलीटर बारिश, अब भी 41प्रतिशत कम

मौसम विभाग के 20 अगस्त तक के वर्षापातरिकॉर्ड के अनुसार धनबाद जिले में 426.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षापात से 41% कम है. सामान्यतः एक जून से 20 अगस्त की प्री मानसून व मानसून अवधि में जिले में 726 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है. 20 अगस्त को दोपहर में ज़िले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई. बाकी दिन भर धूप छांव जारी रहा. हालांकि दोपहर में धूप तीखी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही