Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में 28-29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम विभाग ने धनबाद जिला सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आने वाले जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 28 और 29 जुलाई को कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है. सोमवार को मौसम विभाग रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है. इसके पूर्व 25 और 26 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है. 31 जुलाई तक राज्य में कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है.

  रात और सुबह हुई रिमझिम बारिश

धनबाद जिले के कई इलाकों में बीती रात से लेकर अहले सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई.  सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहाना रहा. दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर थम गया. दिन भर आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा, जिससे धूप-छांव की आंख-मिचौनी जारी रही. कई बार धूप में भी बारिश की फुहारें बरसती रहीं.

  कुछ इलाकों में बारिश से सुधरा आंकड़ा

विगत दो-तीन दिनों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा से आंकड़ा पहले से थोड़ा सा सुधरा है. 22 जुलाई को जिले में सामान्य से 49% कम बारिश दर्ज की गई थी तो वहीं 25 जुलाई को सामान्य से 46% कम बारिश दर्ज की गई है. पिछले 3 दिनों में बारिश का आंकड़ा 3% सुधरा है.

  जमशेदपुर से पार हो रही ट्रफ लाइन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन राज्य के जमशेदपुर से गुजर रही है. फलस्वरूप आगामी चार-पांच दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी है. यदि अनुमान के अनुसार वर्षापात होता है तो आंकड़ा सुधरेगा, जबकि किसानों को भी राहत मिलेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-kisan-morchas-picket-on-27/">धनबाद

बीजेपी किसान मोर्चा का धरना 27 को [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही